BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घुघरी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 16 की सड़क बनी कचरे का अम्बार... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, August 24, 2023

घुघरी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 16 की सड़क बनी कचरे का अम्बार...





रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले में स्वच्छता अभियान का उड़ रहा मज़ाक शासन प्रशासन स्वच्छ भारत और वार्डों की साफ सफाई को लेकर हर तरह से कार्य करती है शासन प्रशासन के द्वारा वाहन भी दिए गये हैं..लेकिन उपयोग दिखावा मात्र ही है .

ऐसा ही एक मामला घुघरी ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 16 का सामने आया है जहां पर सड़क पर कचरा फैला हुआ है 

आपातकालीन स्थिति में किसी वाहन को या एम्बुलेंस को निकलना हो तो वो नहीं निकल सकती नाली से बदबू आती है जिससे आम जन को नाक बंद करके निकलना पड़ता लेकिन वार्ड के सदस्य  सफाई की तरफ ध्यान नहीं देते हैं और न ग्राम पंचायत  ध्यान  देती है घुघरी ग्राम पंचायत में कचरा एकत्रित करने की गाड़ी केवल खड़े रहने और कचरा एकत्रित करने के नाम पर केवल एक दो वार्ड में चक्कर लगाकर अपनी जवाबदेही पूर्ण करके चली जाती है..

बारिश का समय है स्ट्रीट लाइट भी ऐसी लगी है जैसे जुगनू जलते हैं..

सड़क में शाम के बड़े बुजुर्ग बच्चे भी खेलते हैं कचरे को देखकर सड़क पर नहीं जाते उन्हे डर लगा रहता है कि कहीं कोई कीड़ा न काट ले.

सड़क पर कचरे का अम्बार लगा हुआ है लेकिन ग्राम पंचायत किसी तरह से कोई ध्यान नहीं दे रही है..

और बारिश होती है तो नाली का गंदा पानी एवं उनका कचरा सड़क पर बहता है


इनका कहना है.

नाली में पन्नी और कचरा रहता है घर के सामने जो पुलिया है उसमें कचरा भरा हुआ है नाली का पानी जाम होता है.

रात में ठीक से उजाला भी नहीं समझ आता..

सालों से घर के पास सीमेंट मिक्सर मशीन पता नहीं किसकी खड़ी है.

जिससे सड़क में गाड़ी निकलने में भी समस्या होती है..

                           बृजलाल साहू 

                    निवासी वार्ड नंबर 16

No comments:

Post a Comment