BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 बच्चियों को पुलिस ने दिल्ली से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, August 7, 2023

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 2 बच्चियों को पुलिस ने दिल्ली से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा...



रेवांचल टाईम्स - मंडला थाना घुघरी के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी सलवाह ने दो बालिकाओं को दिल्ली से खोजकर उनके परिजनों को सौफ दिया है।

         वही जानकारी के अनुसार मंडला पुलिस द्वारा गुमशुदा लोगों को खोजने के लिए ऑपरेशन मुस्कान चला रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना घुघरी व पुलिस चौकी सलवाह द्वारा दो बालिकाओं को दिल्ली से दस्तयाब किया गया। जानकारी अनुसार चौकी सलवाह थाना घुघरी के अंतर्गत अपराध क्रमांक 129 / 23 धारा 363 और अपराध क्रमांक 133 /23 धारा 363 आईपीसी के तहत चौबा टोला और ग्राम क्षेत्र की बालिकाएं दिल्ली में तलाशी के दौरान मिली जिन्हें पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन अभिमन्यु अभियान व ऑपरेशन मुस्कान के तहत दस्तयाब किया गया। दस्तयाब के बाद उक्त बालिकाओं को उनके परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने बच्चियों और उनके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटाने में सफलता हासिल की है। उक्त कार्रवाई में घुघरी थाना प्रभारी कमलनेत्री चौधरी, प्रधान आरक्षक खेमसिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक श्याम लाल मरावी, महिला आरक्षक जयश्री उइके, सलवाह चौंकी प्रभारी कामेश धूमकेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


No comments:

Post a Comment