BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आफत की बारिस के बीते 36 घंटे,फ़िर भी अंधरे मे डूबे दर्जनों गांव....पुराना जमाना याद आया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 1, 2023

आफत की बारिस के बीते 36 घंटे,फ़िर भी अंधरे मे डूबे दर्जनों गांव....पुराना जमाना याद आया


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के अंतर्गत आने वाले जनपद बाजाक में शुक्रवार की रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है बारिस के भीषण रूप से बड़े पैमाने पर जन जीवन प्रभावित हुआ है बारिश के चलते जगह जगह विद्युत् पोल जमीं दोज हो गये जिससे क्षेत्र की बिद्युत व्यवस्था चरमरा गई।अकेले बजाग पावर स्टेशन से तरच फीडर जाने वाली लाइन के दर्जनों गांव के सेकड़ो परिवार बीते तीन दिनों से अंधेरे मे रात गुजार रहे है

  मिली जानकारी अनुसार कुम्हार मोहल्ले में चेक डैम  के डूब प्रभावित क्षेत्र मे पूर्व  से दो बिजली  के पोल गड़े हुए थे  जहां पर  अधिक पानी भर जाने से बिद्युत पोल जमींदोज हो गये जिसके चलते तरच फीडर अंतर्गत 3 ग्राम पंचायतों के 12 सौ परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर है ग्राम भानपुर ताला बूचवा भुरसी भररा टोला तरच चिखला टोला नीलकौनहा आदि दर्जनों गांव में तीन दिनो से बिजली गुल  होने से अंधेरा  छाया हुआ है  बावजूद इसके विद्युत विभाग को जानकारी होने के बाद  बिभाग अनजान बना हुआ है ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि बरसात का मौसम होने के चलते। जहरीले कीड़े मकोड़े का डर बना रहता है दूसरी ओर सरकारी राशन दुकानों  मे केरोसिन भी नहीं मिल पाता  जिस कारण अंधेरे में ही भोजन करना और सोना पड़ता है एवं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है वही ग्राम पंचायत भूरसी  सरपंच सुभाष कुशचाम द्वारा बताया जा रहा है कि आज विद्युत कार्यालय में कंप्लेंट करके आया हूं विभाग ध्यान नहीं दे रहा है हजारों घरों में अंधेरा छाया हुआ है इसमें विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही  है प्रतक्ष्यदर्सियो के अनुसार  पानी के अंदर बिजली पोल टूटा हुआ है लेकिन मौके में जाकर देखा तो पानी से बाहर पोल टूटा हैं चाहें तो 2 घंटे में बिजली चालू कर सकते हैं लेकिन विभाग को तो बहाने बनाने का मौका मिल गया

No comments:

Post a Comment