BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से कांवड़ में जल भरकर लगातार 7 दिनों से पैदल चलते हुए 13 कांवड़िए पहुंचे शहपुरा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, August 12, 2023

मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से कांवड़ में जल भरकर लगातार 7 दिनों से पैदल चलते हुए 13 कांवड़िए पहुंचे शहपुरा


प्राचीन देवी मढ़िया शहपुरा में भगवान भोलेनाथ और माता आदिशक्ति का मां नर्मदा के पवित्र जल से किया जलाभिषेक शहपुरा





दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिण्डौरी सावन का पवित्र माह भगवान भोलेनाथ को अत्यधिक प्रिय है। इस पवित्र माह में जगह-जगह कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। इसी सिलसिले में शहपुरा के हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा समिति के 13 कांवड़िए मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से अपने-अपने कांवड़ में जल भरकर लगातार 7 दिनों से पैदल चलते हुए शुक्रवार की सुबह करौंदी व शहपुरा पहुंचे। यहां कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। कांवड़ में लाए गए मां नर्मदा के पवित्र जल से सभी कांवड़ियों ने शहपुरा के प्राचीन देवी मढ़िया में भगवान भोलेनाथ व माता आदिशक्ति का जलाभिषेक किया। हिन्दू राष्ट्र कांवड़ यात्रा समिति शहपुरा के कांवड़ियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 कांवड़िए मां नर्मदा उद्गम स्थल अमरकंटक से शनिवार को मां नर्मदा का पवित्र जल भर कर लगातार 7 दिनों से पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनका जगह-जगह ग्रामीणों और नगरवासियों के द्वारा स्वागत भी किया गया है। आज शुक्रवार सुबह करौंदी बस स्टैंड में ग्रामीणों ने स्वागत करते हुए जलपान कराया। शहपुरा पहुंचने पर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। सभी कांवड़ यात्रियों ने मढ़िया में भगवान भोलेनाथ व माता आदिशक्ति का मां नर्मदा के पवित्र जल से जलाभिषेक किया गया।


No comments:

Post a Comment