रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा देश में खेलो के प्रति रुचि रखने वाले युवाओं के लिए सरकारे कई तरह के खेलों का आयोजन करवाती चली आ रही है जिसमें युवाओं को विभिन्न प्रकार के खेलों के प्रति जागरुकता लाना और सरकार के माध्यम से खेलों का आयोजन करवाया जाता है जिसमें शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों भी विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। देश में खेलो के माध्यम से देश एवं प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को खेल - 'जगत के प्रति अपना कैरियर चुनने का अवसर-प्रदान किया जाना होता है।
वही ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर प्राप्त होता है और प्रदेश, देश, विदेशों एव प्रदेश तक में खेलो का अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने का भी अवसर प्राप्त होता है।
इसी तारतम्य में मध्य प्रदेश शासन के द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से प्रदेश की हर विधान सभाओं में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 14 एवं 15 अगस्त को मंडला जिला के भुआ बिछियां विधान सभा क्षेत्र की जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत घुघरी में बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता सिद्ध ग्राउंड उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में रखा गया है इस कबडडी-प्रतियोगिता की खास बात यह है कि आयु का कोई बंधन नहीं होगा सभी खिलाड़ी भुआ बिछिया विधानसभा के निवासी होना आवश्यक है। प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना के लिये खिलाड़ी स्वयं ही जिम्मेदार होगा समिति का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा सभी खिलाड़ियों को अपना-अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा एव पंजीयन फार्म एक दिन पहले भरकर जमा करना अनिवार्य है।
वही विधायक कप के नाम से होने वाली कबडडी प्रतियोगिता मैं विजेता टीम को 10,000 रुपये इनाम के रूप में मिलेगा एवं उपविजेता टीम को 5,000 रुपया नगद पुरस्कार दिया जायेगा ऐसी प्रतियोगिताओं का होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खेलो के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी जिससे खेल 'जगत में नई-नई प्रतिभाओं का उदय होगा जो आगे चलकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

No comments:
Post a Comment