BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया पुलिस ने किया बरामद... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, August 9, 2023

नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया पुलिस ने किया बरामद...


रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में आये दिन नईं नई घटना सामने आ रही है जहाँ पर बालक बालिकाओं को काम करने के बहाने जिले अन्य जिले में ले जाया जा रहा है जहाँ कुछ दिनों बाद उनके परिजनों के द्वारा स्थानीय पुलिस थानों में में आकर पुलिस को सूचना देकर बताया जाता है कि गुम हो गई है या फिर उसे बंधक बनाया लिया गया है ऐसे अनेको मामलों में पुलिस ने मामले के संज्ञान में लेकर उन्हें ढूंढ़ कर या फिर बंधन मुक्त करके उन्हें परिजनों के हवाले कर रही है।

            वही थाना टिकरिया में एक मामला सामने आया है जहाँ पर पुलिस ने प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को तलाश कर परिजन के हवाले किया है, वही घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया के द्वारा दिनांक 13/7/ 2023 को थाना टिकरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिस पर थाना टिकरिया में अपराध क्रमांक 127/2023 धारा 363 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पुलिस मुख्यालय के मुस्कान अभियान के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस के पालन में एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक संजीव के द्वारा टीम गठित कर रवाना किया गया। गठित टीम सउनि विश्राम कटरे, सउनि विभा खान एवं आरक्षक रंजीत मरठे द्वारा प्रकरण की अपह्रता को गोरा बाजार जबलपुर से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

No comments:

Post a Comment