BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गश्ती के दौरान बाघ का सड़ा गला शव मिला... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 1, 2023

गश्ती के दौरान बाघ का सड़ा गला शव मिला...



रेवांचल टाईम्स - मंडला, कान्हा टाईगर रिजर्व, मण्डला के कोर जोन के अंतर्गत भैसानघाट परिक्षेत्र के खमोडीदादर बीट के कक्ष क्रमांक 240 में दिनांक 31.07.2023 को कर्मचारियों की गश्ती के दौरान मृत वन्यप्राणी बाघ का सड़ा-गला शव प्राप्त हुआ है। क्षेत्र संचालक एवं उप संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व द्वारा मौके पर पहुचकर घटना स्थल का मुआयना किया गया। शव 8 से 10 दिन पुराना एवं शव को स्क्ेवेंजर द्वारा खाया जाना प्रतीत हुआ। घटना स्थल के आस पास हडिडयां पडी मिली जिसे एकत्र किया गया। मृत बाघ की अनुमानित आयु 18-24 माह है। दिनांक 31.07.2023 को मृत बाघ का शव परीक्षण राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली प्रोटोकाल के अनुसार कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला के वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ0 संदीप अग्रवाल एवं एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि प्रिया वारेकर, श्री एस.के. सिंह, क्षेत्र संचालक, कान्हा टाईगर रिजर्व तथा अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शव का परीक्षण कर आवश्यक अवयव फोरेंसिक जांच हेतु सुरक्षित रखकर सम्पूर्ण अवशेष को जलाकर नष्ट किया गया। प्रथम दृष्टया बाघ की मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं है।

No comments:

Post a Comment