BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विकास पर्व अंतर्गत भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, August 14, 2023

विकास पर्व अंतर्गत भूमि पूजन लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा

दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 में विकास पर्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत सागर में भूमिपूजन तथा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में आसपास की 12 पंचायतों जिसमे सागर फूलसागर, बकौरी, बक्छेरागोंदी, ग्वारी, उमरिया खुक्सर खाली,चांदनी,चटुआमार,सेमरखापा, टिकरिया  ग्राम पंचायतें सम्मिलित रही।

विकास पर्व के अंतर्गत इन ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय रतन सिंह ठाकुर,धर्मेंद्र मिश्रा,जयदत्त झा,धर्मराज सिंह परिहार गणमान्य जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों,सीईओ जनपद ग्राम पंचायतों के सरपंचगण सचिवगण, रोजगार सहायक,की उपस्तिथि रही।अपने संबोधन में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य  शैलेश मिश्रा ने उपस्थित जनों से अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजनता की सरकार है।जनता के हित सर्वोच्च प्राथमिकता है,प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। जागरूक होकर अपनी समस्याओं को सुलझाने,सेवाओं का लाभ लेने,  सामाजिक समरसता के साथ रहने,भारतीय नस्ल गौपालन करने,जलसंरक्षण करने की अपील की।आगे अपनी बात रखते हुए मिश्रा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है,जिनका हमे जागरूक होकर लाभ लेना चाहिए।उपस्थित जनों शैलेश मिश्रा ने समाज को शिक्षित बनाने, प्रत्येक बच्चो को रोजाना शाला भेजने,नशामुक्त समाज बनाने की अपील की





No comments:

Post a Comment