BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आवारा पशुओं ने मचाया आतंक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, August 16, 2023

आवारा पशुओं ने मचाया आतंक


दैनिक रेवांचल टाइम्स - घुघरी आवारा पशुधन के लिए शासन प्रशासन ने तो सारी सुविधाजनक बातें और नियम कानून बनायें है लेकिन शायद यह केवल कागज पर ही दिखाई देते हैं शहर हो या गांव सभी जगह देखने यही मिलता है कि कहीं सड़क किनारे तो कहीं बीच सड़क पर आवारा पशु गाय बैल नजर आ जाते हैं लेकिन शासन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं देता..

ऐसा ही एक मामला घुघरी ग्राम पंचायत का सामने आया है जिसमें सड़क पर आवारा पशु घूमते नजर आते हैं और ज्यादातर ये समस्या स्कूल के आसपास नजर आती हैं जहां पर छोटे छोटे बच्चे जब स्कूल से निकलते हैं तब ये बड़ी समस्या हो जाती है वहीं घुघरी में लम्पी वायरस का इतना प्रकोप है फिर भी शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं देता 

न डाक्टर हैं न कोई अन्य कर्मचारी केवल एक कम्पाउंडर के भरोसे घुघरी का पशु चिकित्सालय कितने वर्षों से चला आ रहा है...

न शासन ध्यान देती है और न विभाग को कोई मतलब है..

जिसके लिए  अनेक बार आवेदन किया जा चुका है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है..


इनका कहना है..


घुघरी में अनेक पशु आवारा घूमते हैं लेकिन न ग्राम पंचायत ध्यान देती है और न शासन प्रशासन ।

और पशुधन में लम्पी वायरस भी फैला हुआ है जिसके लिए घुघरी पशु चिकित्सक भी नहीं हैं...


हीरा बघेल 

पंच

ग्राम पंचायत टिकरिया

No comments:

Post a Comment