BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निवास कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गयी विशाल वाहन रैली... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, August 28, 2023

निवास कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गयी विशाल वाहन रैली...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला निवास कुशवाहा समाज के द्वारा आज दिनांक 28/08/2023 दिन सोमवार को कुशवाहा समाज के आराध्य तथा भगवान श्री राम के पुत्र लवकुश जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। निवास में कुशवाहा समाज द्वारा पहली बार भगवान लवकुश जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात तालाब मोहल्ला स्थित शिवमंदिर एवं शनि मंदिर में पूजा अर्चना करके की गयी। वाहन रैली  खेरमाई नगर से गज्जु देवरी तिराहे तक निकाली गयी।कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों के द्वारा निवास स्थित सभी प्रमुख मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गयी।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुशवाहा समाज ने सभी सदस्यों को आभार व्यक्त किया गया। 


हिंदू सेवा परिषद ने किया जलपान की व्यवस्था- कुशवाहा समाज की वाहन रैली के दौरान हिंदू सेवा परिषद के द्वारा समाज के लिए जलपान व्यवस्था करते हुए सभी सदस्यों को फलों का वितरण किया गया।कुशवाहा समाज के द्वारा हिंदू सेवा परिषद को भी आभार व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment