BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम टिकरा महेशपुरी में जन संपर्क किये... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, August 27, 2023

भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने ग्राम टिकरा महेशपुरी में जन संपर्क किये...


रेवांचल टाईम्स - भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी का मुहिम किसानों की आवाज बनना है, किसान अपने फसलों के दाम तय नही कर पाता, बिजली, पानी, खाद, बीज का मांग नहीं कर पाता क्योंकि किसान देश के भण्डार भरने के लिए मेहनतकश मजदूरी करता है जिससे लोगों का पेट भर सके। किसान एकजुट हो जाए तो सारी समस्याओं का निराकरण होने लगे इसी को देखते हुए भारतीय किसान संघ पूरा भारत देश में किसानों को संगठन से जोड़ना, किसानों के समस्याओं को शासन प्रशासन तक लेकर जाना और हर संभव प्रयास कर समस्याओं का निराकरण करवाना ।


इसी तर्ज में भारतीय किसान संघ जिला डिण्डोरी भी जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू के नेतृत्व में किसानों के समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास करते है इसके लिए समस्याओं को जिवंत रूप में देखना और किसानों से सम्वाद करके मूलभूत जरूरतों को जानकर शासन प्रशासन से उसके निराकरण करने की मांग करती है ।

        वही बीकेएस जिलाध्यक्ष बिहारीलाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू, बीजेपी ओबीसी मोर्चा शहपुरा मंडल अध्यक्ष विजय साहू के नेतृत्व में विकासखंड शहपुरा के टिकरा महेशपुरी  ग्राम में किसान बंधुओ के जन संवाद किया जिसमें किसानों ने वृध्दि पेंशन न मिलने जैसे छोटी छोटी समस्या को बताए। इस जन संवाद में किसान व ग्रामीण जन उपस्थित रहे है ।

No comments:

Post a Comment