रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड घुघरी में दिनाँक 26.08.23 को जल जीवन मिशन के अंतर्गत मध्य प्रदेश जलनिगम एवं परियोजना क्रियान्वयन इकाई मंडला की ओर से हालोन ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत घुघरी के जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों , सरपंच सचिवों आदि को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आई एस ए श्री जैन विद्यासागर एजुकेशनल समिति के द्वारा विकास खंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत घुघरी के सभागार में किया गया ।
वही कार्यक्रम के प्रारंभ मे क्षेत्रीय विधायक जिला पंचायत मंडला की सदस्य श्रीमती गीता मरावी, जनपद पंचायत घुघरी के उपाध्यक्ष सिघारेलाल करचाम, जनपद सदस्य मुकेश मार्को, ISA संस्था प्रमुख अमित कुमार जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर रामललन विश्वकर्मा ,SQC से मैनेजर कम्युनिटी मोबिलाइजेशन परेश भटनागर, रेसिडेंट इंजीनियर नितेंद्र सिंह,असिस्टेंट इंजीनियर सिसिर जी के द्वारा भारत माता की फ़ोटो के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया कार्यशाला में ISA संस्था एवं SQC द्वारा पावर प्रजेंटेसन के माध्यम से हालोन परियोजना की विस्तृत जानकारी दी गई जन प्रतिनिधियों ने परियोजना के संबंध में सुझाव एवं निर्देश प्रदान किये।विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना से क्षेत्र की वर्षों पुरानी पानी की समस्या दूर होगी, सभी मिलकर योजना को सफल बनाने की हरसंभव कोशिश करेंगे..
वही कार्यक्रम के अंत में सभी की भोजन व्यवस्था संस्था के द्वारा की गई सभी को योजना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी की किट प्रदान की गई।


No comments:
Post a Comment