रेवांचल टाईम्स - मंडला
स्वतंत्रता दिवस की बेला में अग्रवाल महिला महासभा,मंडला के तत्वाधान मे स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,हाॅल को ट्राई कलर पर डेकोरेट किया गया ,श्रीमती प्रियंका बजाज के निवास में आयोजित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं श्रीमती रमा, सरिता,मधुमति,लक्ष्मी अग्रवाल ने मंच संचालन करते हुए आगे होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।श्रीमती संध्या,गीता एवं रश्मि द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गये जिससे समस्त सभासद देशभक्ति से सराबोर हो गये।कार्यक्रम मे मंदो दादी, मालती, प्रमिला,पुष्पा,संध्या,हेमा,ऋतु,
संगीता,रानी,राखी,रंजना,निशा, नेहा,रोशनी,अनिता,सिंधु,संगीता,प्रतिमा,दीपा,संचिता उपस्थित रहीं।।सभी सदस्यों ने महाराज श्री अग्रसेन जी की आरती कर प्रसाद वितरण किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।अंकिता बजाज ने सभी को आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment