रेवांचल टाईम्स - मंडला, कोतवाली पुलिस को मुखबिर सूचना पर एक व्यक्ति जो ग्राम अचली सेमरखापा मे मनिहारी दुकान के सामने अवैध गांजा बेचने के फिराक में बैठा हुआ था। थाना प्रभारी कोतवाली जसवंत राजपुत की टीम द्वारा तत्काल ग्राम अचली सेमरखापा मे घेराबंदी कर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने अपना नाम कमल सिंह उईके पिता राखूलाल उईके उम्र 48 साल निवासी ग्राम अचली सेमरखापा थाना कोतवाली मण्डला बताया जिसकी तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा का वजन 700 ग्राम कीमती करीबन 7000 रूपये की जप्त किया जाकर मौके पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी कमल सिंह उईके का कृत्य धारा 8/20 NDPS ACT. के अंतर्गत दंडनीय पाये जाने थाना कोतवाली में आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
कार्यवाही मे - थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, उनि. लक्ष्मी पुष्पकार, सउनि अशोक राणा, आरक्षक अमित गरयार, सुंदर भलावी, मानसिह, रज्जन तेकाम, रामचंद्र कुर्वेती, म. आर. राखी बघेल, दीपांशु, इसरार, आशीष, पुनीत, चालक ब्रजेश उईके

No comments:
Post a Comment