BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंजनिया पुलिस की सूझ बूझ से सुलझी ट्रक कन्डक्टर की मौत की गुत्थी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, August 17, 2023

अंजनिया पुलिस की सूझ बूझ से सुलझी ट्रक कन्डक्टर की मौत की गुत्थी






दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां ट्रक कन्डक्टर को धक्का मारकर घायल कर मौके से फरार होने वाला आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में दिनांक 12/08/2023 को सूचक अरविन्द चक्रवर्ती की रिपोर्ट पर ट्रक कन्डक्टर खेतूलाल की मृत्यु की सूचना पर पुलिस चौकी अंजनिया द्वारा मर्ग क्रं. 65/23 धारा 174 जाफौ का पंजीबध्द कर जांच में लिया गया । जांच में साक्षीयों , पंचानों के कथनों , घटना स्थल के आसपास के कैमरे एंव डाक्टर की पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक खेतूलाल की मृत्यु आरोपी संदीप यादव द्वारा धक्का देने से जमीन पर गिरने से सिर में चोट लगने के कारण हुयी हैं घटना घटित करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था । आरोपी की पहचान घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज एँव मौके के साक्षीयों के कथनों के आधार पर की गयी जो आरोपी घटना दिनांक पर सफेद टीशर्ट व काला हाफ पेंट पहने हुये व्यक्ति की पहचान संदीप यादव के रूप में होना पाया जाने से आरोपी संदीप यादव के विरूध्द अप.क्रं. 400/23 धारा 304 भादवि का पंजीबध्द किया जाकर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारीयों मार्गदशन में टीम गठित कर घटना दिनांक को सफेद टीशर्ट व काला हाफ पेंट पहने हुये हुलिये की व्यक्ति की पहचान कर आरोपी संदीप कुमार यादव को गिरफ्तार किया जाकर घटना दिनांक को पहने हुये कपड़े को जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।    

आरोपीः- आरोपी संदीप कुमार यादव पिता गरबुलाल यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बेहलिया टोला मालीमोहगांव थाना महाराजपुर जिला मण्डला हाल ग्राम परसाटोला थाना मवई जिला मण्डला मो.न. 8817699343

बरामद मशरूकाः- आरोपी द्वारा घटना दिनांक को पहने हुये कपड़े सफेद टीशर्ट , काला हाफ पेंट एंव एक डण्डा महत्तवपूर्ण भूमिकाः- इंचार्ज थाना प्रभारी खुशबु बिसेन , उनि पंकज विश्वकर्मा , सउनि महंत लाल धुर्वे , प्रआर. उत्तम पटेल , प्रआर. पुसु पंचेश्वर , प्रआर. फागू उइके , प्रआर. भूपेन्द्र , आर. उत्तम , आर. सुनील , आर. कीर्ति , आर. अनिल , आर. विनोद , सैनिक टेकचंद्र की मुख्य भूमिका रही ।

No comments:

Post a Comment