BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीनियर सिटिजन डे का किया आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, August 25, 2023

सीनियर सिटिजन डे का किया आयोजन...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक, नैनपुर के द्वारा दिनांक 24 /8 /2023 को सीनियर सिटिजन डे का आयोजन किया जिसमें नगर के सीनियर सिटीजनों को आमंत्रित किया गया यह कार्यक्रम स्थानीय रेलवे म्यूजियम में आयोजित किया गया जिसमें नगर के कई सीनियर सिटीजन ने भाग लिया ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक प्रति वर्ष दिनांक 21 अगस्त से 28 अगस्त तक  सीनियर सिटीजन सप्ताह का आयोजन करता है कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर संजय सोनी के द्वारा ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया  उन्होंने बताया कि हम सीनियर सिटीजन को डोर स्टेप बैंकिंग प्रदान करते हैं साथ ही एफ डी और अन्य डिपॉजिट पर अधिक इंटरेस्ट प्रदान करते हैं साथ ही उन्होंने सीनियर सिटीजन के महत्व को बताते हुए कहा कि सीनियर सिटीजन हमारे समाज और परिवार का अभिन्न अंग है जो छायादार वृक्ष की भांति हमेशा सारे परिवार जनों को छाया प्रदान करते हैं और समय आने पर जीवन में प्राप्त किये अपने अनुभव के आधार पर आने वाली परेशानियों से हमारी रक्षा करते हैं वह यह बताते हैं कि क्या सही है क्या गलत है साथ ही निर्णय लेने में हमारी सहायता करते हैं  बैंक के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की प्रारंभ से अब तक की यात्रा का दर्शन भी कराया इसके पश्चात उन्होंने अतिथियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया तत्पश्चात उन्हें रेलवे म्यूजियम का भ्रमण कराया गया और सालों पुरानी नैरो गेज ट्रेन का सफर भी कराया गया नगर के सीनियर सिटीजनों ने अपने जीवन के काफी सारे अनुभव साझा उनमें काफी खुशी और उत्साह देखा गया कार्यक्रम ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से ब्रांच मैनेजर संजय सोनी, सगीरा अंजुम ,जयप्रकाश मौर्य ,रोहित नागवंशी, धीरज कुमार कोष्टी ,देवेंद्र कुमार राय रूप सिंह मरकाम, तरुण पटेल उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में सफल बनाने में स्थानीय रेलवे म्यूजियम टीम का भी बहुत योगदान रहा

No comments:

Post a Comment