BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पार्टी बदली विधायक बदले लेकिन नहीं बदले ग्रामीणों के हालात.. आज भी तरस रहे है मुलभूत सुविधाओं के लिए विधायक के गृह ग्राम के बुरे हालात.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, August 5, 2023

पार्टी बदली विधायक बदले लेकिन नहीं बदले ग्रामीणों के हालात.. आज भी तरस रहे है मुलभूत सुविधाओं के लिए विधायक के गृह ग्राम के बुरे हालात....


रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में आज भी लोग अपनी मुलभूत सुविधाएं से वंचित है ओर एक तरफ सरकार अपने विकास की ढोल पीट रही है और जहाँ दूसरी ओर विधायक के गृह ग्राम के हालत ही बुरे हो तो बाकी विधानसभा छेत्र का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात घुघरी मवई और भुआ बिछिया के दूर दराज के लोगों के क्या हालात होंगे ये आज किसी से छुपे नही है आज विधायक सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का पर विकास सिफर नजर आ रहा है लोग आज भी कीचड़ से आनाजाना कर रहे है।

      वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खण्ड घुघरी जो विधानसभा भुआ बिछिया क्रमांक 105 के अंतर्गत आता है जहाँ स्थानीय विधायक नारायण सिंह पट्टा सरपंच से लेकर आज विधायक की दूसरी पारी पर आसीन है पर आज भी माननीय विधायक का ग्रह ग्राम के हालत बत से बत्तर है जनता बेचारी करे भी तो क्या आज भी अपनी मुलभूत सुविधाएं से वंचित है पर जब तक की लोगो को अपने अधिकार के लिए सड़कों में न उतना पड़े तब तक न प्रशासन जागता है और न जिम्मेदार प्रतिनिधि सब के सब अपने अपने कार्यो में लगे हुए है।

            वही स्थानीय जनता के लिए सरकार और सरकारी तंत्र चाहते हुए भी कुछ अच्छा करना चाहते है पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि इन कार्यो में रोक लगा देते है और कही न कही अपने निजी स्वार्थों के चलते आज भी ग्रामीण आज भी अपनी मुलभूत सुविधाएं से वंचित है एक तरफ शासन हर तरह की सुविधाजनक योजनाएं गांव गांव-गांव पहुंचा रही है लेकिन आज तक घुघरी विकास खंड की मुख्य बाजार जिसमें पूरे चौरासी क्षेत्र की जनता सप्ताह में एक दिन बाजार करने आती है लेकिन आज भी घुघरी की मुख्य बाजार की हालत बद से बत्तर है पूरे क्षेत्र से लेकर शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि सभी जानते हैं.लेकिन आज भी घुघरी बस स्टैंड की स्थिति सुधरती नजर नहीं आ रही है एक ओर सत्ताधारी अपनी वाहवाही लूटने में लगे हैं वहीं विपक्ष अपनी बातें करती है लेकिन सुधार तो दूर दूर तक दिखाई नहीं देता 

जबकि बस स्टैंड के लिए राशि का भुगतान ग्राम पंचायत को विभाग द्वारा कर दिया गया है लेकिन आज तक नहीं हुआ और ग्रामीण परेशान होते नजर आ रहे हैं, लेकिन जनता की किसी तरह कोई सुनवाई शासन प्रशासन की ओर से नही होती है और न विधायक जी सुनते हैं..

           चुनाव आते ही जनप्रतिनिधि केवल वोट मांगने आते हैं और उसके बाद जनता से कोई मतलब नहीं और विकास केवल मंचों से भाषणों के माध्यम से कर रहे है वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी घुघरी बस स्टैंड के फर्शीकरण को लेकर इस बार उग्र आंदोलन की तैयारी में है और अनेकों बार मीडिया की शुर्खियो में भी रह चुका है पर शायद स्थानीय विधायक नही चाहते है कि स्थानीय जनता को सरकार से मिलने वाली सुख सुविधाएं समय पर मिल जाये वही अब स्थनीय जनता जो कि आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर मंथन कर रही है..और इन भाषणों के माध्यम से केवल मंच से जनता को विकास का पाठ पढ़ाने वाले जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

  इनका कहना है 

       घुघरी बस स्टैंड के फर्शीकरण की राशि जनपद के द्वारा ग्राम पंचायत के खाते में डाली गई है लेकिन कुछ जनप्रतिनिधियों की वजह से ये कार्य अधूरा पड़ा हुआ है आज भी दूरदराज से लोग बाजार हाट करने घुघरी मुख्यालय आते है पर कीचड़ से सन कर जाते है आज घुघरी छेत्र में कोई विकास नही हुआ है जनता जैसे पहले जी रही थी आज भी वैसे ही जी रही है पर अब ये नही चलेगा।

                                        कलिराम धुर्वे 

                                 जनपद सदस्य सुरेहली

No comments:

Post a Comment