BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऑनलाइन शिक्षा की प्रभावशीलता पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, August 25, 2023

ऑनलाइन शिक्षा की प्रभावशीलता पर राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के प्रायोजन एवं शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के आयोजन में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन आंनलाइन शिक्षा की प्रभावशीलता विषय पर किया गया। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा से डॉ.  ब्रजेन्द्र कुमार एवं डॉ.  जिसनु सार छपरा बेंगालझी महाविद्यालय नादिया, पश्चिम बंगाल से उपस्थित हुए कार्यक्रम का आयोजन डॉ.  लीला भलावी, कुलपति, छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संरक्षक डॉ.  वी.के.चौरसिया ने कहा कि वर्तमान समय में दूरस्थ क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा महती भूमिका निभाता है। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ नवीन कुमार हरदहा ने समस्त अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.  गोविंद सिंह दांगी एवं आभार प्रदर्शन डॉ. विजय मौर्य द्वारा किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त महाविद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राओं का विशिष्ट सहयोग प्राप्त हुआ ।

No comments:

Post a Comment