रेवांचल टाईम्स - मंडला हम फाउंडेशन मण्डला शाखा ने 6 टी.बी. मरीज को लिया गोद
राष्ट्रीय सेवा व सांस्कृतिक संगठन हम फाउण्डेशन भारत के मध्यप्रदेश संगठन द्वारा मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 100 से अधिक सदस्य पदाधिकारियों ने टी बी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण कर निक्षय मित्र बनकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा टी बी मुक्त भारत योजना में अपना सहयोग प्रदान किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी के नेतृत्व में इस योजना के सुचारू रूप से संचालन हेतु एक समिति का गठन कर प्रदेश समन्वयक के रूप में प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष मालवा प्रान्त पूर्व उपायुक्त राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया गया है तथा समस्त जिलों में जिला समन्वयक बनाये गए है। निरंतर छ माह चलने वाले इस योजना में प्रतिमाह निक्षय मित्रों के माध्यम से पीडित मरीजों को राशन सामग्री वितरित की जा रही है जिसमे जबलपुर 20, ग्वालियर 10, खण्डवा 12 , इंदौर 6 , उज्जैन 6 , मण्डला 6 , बालाघाट 6 , छत्तरपुर 6 आदि जिलों में सँख्यानुरूप वितरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी ने बताया कि यह योजना आवश्यकतानुसार नियमित रूप से संचालित होगी।
वही दिनांक 19/08/2023 हम फाउंडेशन मण्डला जिला शाखा के निक्षय मित्रों द्वारा टी बी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण दुसरा बार किया गया। हम फाउंडेशन मण्डला शाखा ने वर्तमान में 6 टी बी मरीजों को गोद लेकर अपना सहयोग प्रदान किया है फाउंडेशन में सहयोगियों की संख्या बढ़ने पर आगे और भी मरीजों को गोद लिया जाएगा। इस योजना में जिला मण्डला से संरक्षक बी. के राय, जिला अध्यक्ष दीनदयाल कुम्हरे, महामंत्री पूजा ज्योतिषी, महिला अध्यक्ष नाहिद तबस्सुम द्वारा 6 टी बी मरीजों को छ: महीने तक पौष्टिक आहार ( चार किलो आटा, एक किलो तुअर दाल, एक किलो रोस्टेड चना फूटा, दो किलो फल्ली दाना ) वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सिविल सर्जन विजय धुर्वे, जिला निक्षय अधिकारी डॉ. सुमित सिंगौर, प्रांतीय संयोजक प्रचार प्रसार अखिलेश सोनी, सदस्य निशा वर्मा,स्वाति चौरसिया, माही जी का विशेष रूप से सहयोग मिल रहा है आज के इस कार्यक्रम में हम फाउंडेशन के सदस्य एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।

No comments:
Post a Comment