BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वतंत्रता दिवस के अवसर में ग्राम पंचायत धूतका में.. वंदनके समय गिरा राष्ट्रीय धवज... किया तिरंगे का अपमान... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, August 19, 2023

स्वतंत्रता दिवस के अवसर में ग्राम पंचायत धूतका में.. वंदनके समय गिरा राष्ट्रीय धवज... किया तिरंगे का अपमान...





दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  जनपद पंचायत भुआ बिछिया की ग्राम पंचायत धुतका में ग्राम पंचायत पर झंडा वंदन का कार्यक्रम किया जा रहा था कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत में ग्राम के सम्मानीय नागरिक स्कूली बच्चें ग्रामीण भी मौजूद थे और झंडा वंदन की पूरी तैयारी हो चुकी थी और जैसे ही ग्राम पंचायत सरपंच ने झंडा वंदन के लिए रस्सी खोली ओर झंडा नीचे आ गिरा वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव जो नशे में धुत रहता है और वह सुबह से शाम तक शराब के नशे का आदि है शायद जिस कारण राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया जिस तरह ग्राम पंचायत में राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करने वाली हरकत को अंजाम दिया गया वह कार्यवाही लायक है सरपंच सचिव अपने पद की गरिमा को तार तार करते हुए 15 अगस्त के दिन झंडा का अपमान कर देश की आन वान शान और लोगो की जान कहे जाने बाले तिंरगे का घोर अपमान कर डाला। ऐसा नही है की इस सचिव के द्वारा तिरंगे का अपमान किये जाने की यह पहली घटना नही है। राष्ट्रीय पर्व पर उल्टा ध्वज फहराना झंडा गिर जाने वाले इस कृत्य पर ग्रामीणो ने कोई शिकायत नही की पर मौके में मौजूद लोगो ने वीडियो जरूर बनाया और उसे सोशल मीडिया में जम कर वायरल किया जिसमे साफ नजर आ रहा है कि ग्राम पंचायत में झण्डा फ़हराने की पूरी तैयारी कर ली गई और जैसे ही सरपंच ने झंडा फ़हराने के लिए रस्सी खोली वैसे नीचे आ गया जिस तरह राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर दोषी सचिव और जिम्मेदार पदाधिकारियों के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिये जिसके बाद गलती से सबक लिया जा सके और दुसरी बार उल्टा झंडा फहराने या फिर ध्वज का अपमान की पुनरावृत्ति न हो 

       वही ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव आये दिन नशे की हालत में ही नजर आता है जिस कारण स्थानीय लोग परेशानियों का सामना करना पड़ता है और किये गए तिरंगे के अपमान के इस कृत्य से नाराज कुछ लोगो का कहना है की उल्टा तिरंगा फहराना  का शौक तो नहीं। बहरहाल देखना तो यह है की तिरंगे अपमान करने वाले इस ग्राम पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर क्या कार्यवाही होती है।


No comments:

Post a Comment