रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिलों में योजनाओं के नाम पर खुलाम्म खुल्ला भ्रष्टाचार और अधिकारियों के द्वारा अपने पदों का दुरूपयोग कर ग़बन किया जा रहा है आज मंडला ज़िले ऐसी कोई योजना नही है जिसमे भ्रष्टाचार नही है।
वही प्रदेश के मुखिया शिवराज जी एक तरफ कह रहे है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार ग़बन नही करने दूँगा और भ्रस्टो को जेल की यात्रा होंगी वही वर्तमान समय में जंहा दोनों हाथों से वर्तमान समय में सौगातें प्रदेश की जनता को दे रहे हैं वंही मामा के भांजे भांजिया दहशत के साये में शाला पढ़ने जा रहे हैं हम बात कर रहे हैं आदिवासी जिला मंडला की बिछिया जनपद की ग्राम पंचायत चौरंगा माल के पोषक ग्राम चटुआखार की जंहा शाला के शिक्षकों ने बताया कि शाला भवन की सीलिंग से कांक्रीट गिरने लगा छत से पानी टपकता है बच्चों को हम बरसात में कंहा बैठालें कोई व्यवस्था भी नहीं प्राथमिक शाला भवन जो 2003 से निर्मित है आज तक छपाई भी नहीं हुई बारिश में पानी की धार लग जाती कमरों में शीलन आ गई विभाग को व पंचायत को शाला की पूरी जानकारी दी गई परन्तु जिम्मेदार शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है।

No comments:
Post a Comment