वास्तु शास्त्र की तरह आजकल लोगों के बीच फेंगशुई का काफी क्रेज है जो कि चीनी व जापानी वास्तु है और इसमें कुछ प्रोडक्ट्स के बारे में बताया गया है. फेंगशुई में बताई गई चीजों का इस्तेमाल आमतौर पर लोग अपने घर की सजावट के लिए करते हैं. लेकिन बता दें कि ये सजावट का सामान आपकी जिंदगी बदल सकता है. लेकिन इसके लिए आपको इनका उपयोग व रखने की दिशा के बारे में जानकारी होनी चाहिए. आज हम आपको फैंगशुई कैट के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखने में जितनी खूबसूरत लगती हैं उसके कहीं अधिक फायदेमंद भी है. फेंगशुई कैट को जापानी बिल्ली की मूर्ति कहा जाता है. इसके अलावा इसे मानेको यानि संकेत देने वाली बिल्ली के तौर पर भी जाना जाता है.
फेंगशुई कैट के फायदे
फेंगशुई में मानेको को एक संकेत देने वाली बिल्ली कहा जाता है और लोगों का मानना है इसे घर में रखने से सकारात्मकता यानि पॉजिटिविटी आती है. फेंगशुई के अनुसार भी फेंगशुई कैट बहुत शुभ होती है और इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य और धन का आगमन होता है. वैसे यह बिल्ली दिखने में एक शोपीस की तरह होती है और इसे घर में किसी कोने में रखने से खूबसूरती भी बढ़ती है. अगर आप भी घर में खुशहाली चाहते हैं तो जानिए कि फेंगशुई कैट की कैसे और कहां रखना चाहिए?
फेंगशुई कैट के नियमचीनी और जापानी वास्तु में फेंगशुई कैट को बहुत ही शुभ माना गया है और यह कई अलग-अलग रंगों में आती है. प्रत्येक रंग की फेंगशुई कैट का अलग प्रभाव होता है. यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो अपने घर, बिजनेस या कार्यालय में सुनहरे रंग की फेंगशुई कैट रखें.
फेंगशुई कैट रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा बेहद ही लाभदायी मानी गई हैं. फेंगुशई के अनुसार सौभाग्य की प्राप्ति के लिए हरे रंग की कैट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए.
खुशहाल लव लाइफ के लिए लाल रंग की फेंगशुई को शुभ माना गया है और इसे दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना बेहद ही लाभकारी होता है.
अगर आप घर में खुशहाली और धन-दौलत चाहते हैं तो नीले रंग की फेंगशुई कैट जरूर रखें. इसे रखने के लिए घर की दक्षिण-पूर्व दिशा शुभ होती है. इस दिशा को ज्योतिष शास्त्र में भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं दैनिक रेवांचल टाइम्स. इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:
Post a Comment