BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लगातार बारिश से आवागमन प्रभावित जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त पानी ही पानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, August 3, 2023

लगातार बारिश से आवागमन प्रभावित जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त पानी ही पानी




SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर ग्रामीणों की जान बचाई एवं सुरक्षित जगह पर लाकर भोजन की व्यवस्था किया गया

दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां  आसपास ग्रामीण अंचलों में हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है वही दूसरी ओर सभी नगर से लेकर गांव गांव तक के नदी नाले उफान में जिससे आवागमन प्रभावित हो गया है नर्मदा नदी से लेकर सभी नदी नालों के कारण पुल पुलिया डूब गई है ग्राम पंचायत माधोपुर के पोषक ग्राम मरार टोला पानी से भरा हुआ होने की सूचना प्राप्त होने पर सरपंच के द्वारा पुलिस चौकी अंजनिया में जानकारी दी कि कुछ ग्रामीण के घरों में पानी घुस गया है उसे SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए एवं उनके भोजन की व्यवस्था भी ग्राम पंचायत माधोपुर के सरपंच के द्वारा भोजन बनवाकर फंसे हुए ग्रामीणों तक पहुंचाने का काम सरपंच के द्वारा किया जा रहा है ताकि कोई भी ग्रामीण भूखा ना रह सके कुछ ऐसे भी गांव हैं जहाँ नदी नालों के उफान के चक्कर में रास्ता अवरुद्ध हो चुका है  जैसे ही मालूम चला तो नायब तहसीलदार मैडम एंव पटवारी एवं पुलिस प्रशासन का बल मौके में पहुंचकर ग्रामीणों को सुरक्षित निकालने के लिए कहां जैसे कि1. घुघरी-लाटो-सलवाह मार्ग (बुढ़नेर नदी का पुल जलमग्न 2.मण्डला-डिंडोरी मार्ग के थाना मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगाँव के कापा नाले पर जलभराव से आवागमन अवरुद्ध

3. मण्डला-घुघरी मार्ग बंद

( रामनगर पुल जलमग्न)

4.सुरपन नदी (झिघराघाट) में जलस्तर बढ़ने से अंजनिया - बम्हनी मार्ग अवरुद्ध.

5.मोचा बंजर नदी पुल जलमग्न

No comments:

Post a Comment