रेवांचल टाईम्स - मंडला, मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश भर में ग्राम पंचायत स्तर पर विकास पर्व मना रही है जिसके तहत भाजपा सरकार के मंत्री व जनप्रतिधि गांव गांव जाकर ग्राम वासियों के साथ विकास पर्व मना रहे है। साथ ही ग्रामीणों को लाखो के विकास कार्यो की सौगात दे रहे है आज इसी तारमत्म्य में जिले के सांसद व केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते अपने संसदीय क्षेत्र के ग्राम विजयपुर पहुँचे जहाँ पर उन्होंने कार्यक्रम में मौजद जन्ता जनार्दन से बातचीत की साथ ही राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जारही जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। साथ ही कहा हमारी सरकार बुर्जुगों, महिलाओं, बच्चों युवाओं के लिए जनकल्याण कारी योजना चला रही है। बहनों के लिए बहना योजना चला कर पूरे देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। हम जो कहते है बो करके दिखाते है पिछली बार कांग्रेस ने कहा था कि हम किसानों का 2 लाख तक कर्जा माफ करेंगे लेकिन आज तक किसी भी किसान का कर्जा माफ नही हुआ।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना
विकास पर्व कार्यक्रम में शामिल होने जिले के बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम विजयपुर पहुँचे केंद्रीयमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कांग्रेस और उसके नेताओ पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने 15 महीने में कुछ नही किया ऊपर से कमलनाथ ने संभल योजना बंद करके प्रदेश की जन्ता के साथ पाप किया था और अब भी कमलनाथ प्रदेश भर की बहनों से कह रहे कि हमारी सरकार आने पर हम 1500रु देंगे ऐसा झूठ बोल कर कमलनाथ फिर से पाप कर रहें है। वही सभा में मौजूद जन्ता से कहा पिछली बार अपने जो गलती की थी वैसी गलती फिर से मत करना क्योंकि हमारी सरकार ही आपके लिए हित लाभ करती है और कांग्रेस वाले तो योजनाएं बंद करके पाप करतें है। इस बार कांग्रेस और कांग्रेसियों को इतनी दूर भेज देना की ये लोग अगले 20 वर्षो तक लौट के न आयें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्वा सिंह उद्दे, जमुना उईके, ओम दुबे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जाकिर हुसैन, जनपद अध्यक्ष करिश्मा पट्टा, उपाध्यक्ष विजेंद्र यादव, बीडीसी राजेंद्र पट्टा, मोहम्द सफर, डुमारी कुम्हरे, विकास यादव, अंकित मरकाम सहित भारी संख्या में भाजपा नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।।


No comments:
Post a Comment