BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पैसों की कमी दूर कर सकते हैं बुधवार के दिन अपनाए गए ये अचूक उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, August 23, 2023

पैसों की कमी दूर कर सकते हैं बुधवार के दिन अपनाए गए ये अचूक उपाय



जिस तरत सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी न देवता को समर्पित हैं उसी प्रकार बुधवार के दिन भगवान गणेश का पूजन किया जाता है. हिंदू धर्म में गणेश जी को बुद्धि का देवता कहा गया है और जिस पर उनकी कृपा होती है उसे हर क्षेत्र में सफलता जरूर मिलती है. इसके अलावा बुधवार का दिन बुध देव को भी समर्पित है और जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध मजबूत स्थिति हो तो उसके किसी कार्य में रुकावट नहीं आती. अगर किसी व्यक्ति को जीवन में असफलता और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो उसे बुधवार के दिन कुछ उपाय अपनाने चाहिए.
बुधवार के उपायज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में बुध ​की स्थिति मजबूत होने पर ही सफलता हासिल होती है. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है उसे कड़ी मेहनत के बाद भी असफलता का सामना करना पड़ता है. ऐसे में बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनना और हरे रंग के कपड़े दान बेहद ही शुभ माना जाता है. इससे बुध ग्रह मजबूत होता है.
अगर आप बहुत मेहनत के बाद भी बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं तो ज्योतिष शास्त्र में बताया गया यह उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है. इसके लिए बुधवार के दिन भगवान गणेश के मंदिर जाएं और उन्हें सिंदूर का तिलक लगाएं. इसके बाद गणेश जी के माथे पर लगाया थोड़ा सा सिंदूर मध्यमा उंगली से अपने माथे पर लगाएं. इससे आपको नौकरी व बिजनेस में सफलता अवश्य मिलेगी.
हर व्यक्ति जीवन में धन कमाना चाहता है ताकि सभी सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सके. लेकिन कई बार मेहनत के बराबर फल नहीं मिलता और चाहकर भी धन की कमी पूरी नहीं होती. अगर आपके घर में भी पैसा नहीं रुकता तो बुधवार के दिन घर से बाहर जाते समय गाय को हरा चारा खिलाएं. यदि ऐसा संभव न हो तो किसी गौशाला में जाकर चारा दान भी कर सकते हैं.
कुंडली में बुध दोष की दशा खराब है और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन मां दुर्गा का पूजन ​अवश्य करें. इससे बुध दोष का प्रभाव काफी हद तक कम होता है.
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर जाएं और उन्हें गुड़ का भोग लगाएं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से गणपति प्रसन्न होते हैं और धन प्राप्ति की आशीर्वाद देते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. दैनिक रेवांचल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment