BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्कूल से गुम हुई नाबालिग बच्ची को अंजनिया पुलिस ने ढूंढ निकाला किया परिजनों के हवाले... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, August 4, 2023

स्कूल से गुम हुई नाबालिग बच्ची को अंजनिया पुलिस ने ढूंढ निकाला किया परिजनों के हवाले...


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला जिले के अंतर्गत आने वाली चौकी अजनियां में दिनांक  04/08/2023 को आवेदिका ऊषा बाई पति संतोष कोठी निवासी ग्राम बोकर पुलिस चौकी अंजनिया ने उपस्थित होकर बताया कि उसकी 13 वर्षिय बच्ची दिनांक 02/08/2023 दिन बुधवार को स्कूल गयी हुयी थी जो स्कूल से घर वापस नही आयी हैं। नाबालिक बच्ची के घर नही आने से और 02 दिन बीत जाने के कारण चौकी अंजनिया पुलिस ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये नाबालिक बच्ची की तलाश आसपास क्षेत्र के सभी संभावित स्थानों पर किया । जो नाबालिक बच्ची के संबंध में जानकारी प्राप्त हुयी कि बच्ची अपनी सहेली के घर ग्राम डुढका पुलिस चौकी हृदयनगर में दिखी हैं कि सूचना पर पुलिस ने परिवार वालों के साथ डुढका पहुंचकर कर नाबालिक बच्ची को चंद घण्टों के अंदर सकुशल खोज निकाल कर परिजनों को सुपुर्द किया ।

      जिससे परिजनों के चेहरे में खुशी आ गयी उनि पंकज विश्वकर्मा चौकी अंजनिया , प्रआर. फागूलाल, आर. सुनील, आर. कीर्ति , मआर. अनुपमा की महत्तवपूर्ण भूमिका रही । ,

No comments:

Post a Comment