BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आयुष विभाग में संयुक्त परामर्शदात्री की बैठक हुई संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, August 10, 2023

आयुष विभाग में संयुक्त परामर्शदात्री की बैठक हुई संपन्न


दैनिक रेवांचल टाइम्स -मण्डला  मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ आयुष शाखा  जिलाध्यक्ष राधेलाल नरेटी ने बताया कि आज दिनांक 10.08.2023 को विभागीय संयुक्त परामर्शदात्री बैठक का आयोजन किया गया। डॉ.गायत्री आहाके जिला आयुष अधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों के जिला प्रतिनिधि शामिल हुए बैठक में आयुष विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों, समस्याओं एवं समयमान वेतनमान पर विस्तृत चर्चा की गई । जिला आयुष अधिकारी डॉ.आहाके ने बैठक में उचित मांगों का निराकरण किए जाने हेतु संघ प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया। बैठक के अंत में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की ओर से विभागीय परामर्शदात्री बैठक का आयोजन करने के लिए कार्यालय प्रमुख का आभार जताया गया। इस दौरान संघों के पदाधिकारी डॉ.लकी चौरसिया, डॉ.मनोज परस्ते, डॉ.शेरसिंह कुड़ापे, डॉ.दिलीप झारिया, के.डी.दुबे, एन.के.शुक्ला, सतीश चदौल,मिश्री लाल यादव आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment