BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित... अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, August 29, 2023

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित... अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

रेवांचल टाईम्स - राष्ट्रीय खेल दिवस हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उत्कृष्ट विद्यालय परिवार के साथ मिलकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें उत्कृष्ट विद्यालय एवं रानी दुर्गावती महाविद्यालय की एक-एक टीम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, वॉलीबॉल का यह मैच तीन राउंड में संपन्न हुआ जिसमें रानी दुर्गावती महाविद्यालय की टीम ने मैच जीता दोनों टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन करते हुए मैच को रोमांचित बनाया इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र काफी उत्साहित रहे कार्यक्रम के समापन में खेल प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देखकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री ने बताया कि स्पोर्ट्स डे को मनाने के पीछे एक बड़ा कारण युवा खिलाड़ियों को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देना है. इससे वह फिट रहने के साथ अपने खेल को लेकर गंभीर रह सके. मौजूदा समय में देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का खेल की दुनिया शानदार प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है. देश में खेलों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं.



इस दौरान  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैंस  जिला संयोजक वागीश पटेल नगर मंत्री प्रिंस सिंह सह मंत्री प्रखर श्रीवास नगर विद्यालय प्रमुख विनायक शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्रखर पटेल, दीपा रघुवंशी, अभय परते, दुर्गेश, साहिल, आदि गुप्ता का विशेष योगदान रहा l


No comments:

Post a Comment