दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंगलवार को थाना बजाग मे एक सादगीपूर्ण समारोह आयोजित कर नगर के वरिष्ठजनो पत्रकारों,स्थानीय नेताओं एव ग्राम के नागरिकों ने नगर निरीक्षक् रंजीत् सैयाम को भावबीनी बिदाई दी। एवं इसी कार्यक्रम मे नवागत टी आई एम एस धुर्वे की पदस्थापना पर उनका स्वागत भी किया गया। जिले के पुलिस बिभाग के आतंरिक फेरबदल के क्रम मे टी आई रंजीत सैयांम की जहा जिला मुख्यालय डिंडोरी मे नक्सलाइट सेल मे पद्स्थापना हुई है अब उन्हे एक साथ तीन थानो बजाग,करंजिया,और समनापुर् का कार्यभार संभालना होगा है वहीं नवागत टी आई एम एस धुर्वे को स्थानांतरण के दौरान राजधानी भोपाल से बजाग थाने मे पदस्थ किया गया है इसके पूर्व एम एस धुर्वे सन दो हजार से दो हजार छह तक इस जिले मे अपनी सेवा दे चुके है थाना प्रभारी रंजीत सैयाम की भावपूर्ण बिदाई समारोह मे उपस्थित जनों ने उनका माल्यार्पण,एवं तिलक बंदन कर सप्रेम उपहार भेट किया।बिदाई के अवसर पर टी आई सैयाम भावुक हो गये तथा उन्होंने मौजूद लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप लोगो के बीच रहकर काम करना मेरा सौभाग्य रहा है जनसहयोग से हर चुनौती पूर्ण कार्य को आसानी से हल किया गया। कार्य के दौरान आने बाली मुश्किलों को मे थाने के स्टॉफ ने मुझे कंधे से कंधा मिला कर साथ दिया।टी आई सैयाम के सहज , सरल व्यावहारिक् कार्य सैली को नगर के लोगो ने भी सराहा ।महज आठ महीने के कार्यकाल मे ही थानाप्रभारी रंजीत सैयाम ने लोगो के हृदय मे जगह बना ली थी उनका कार्यकाल निर्विवाद रहा है बिदाई समारोह के आयोजन मे दिगंबर पाठक ,संतोष साहू ,दीपक साहू,कमलेश पटेरिया ,अजीत साहू,कान्हा साहू ,उत्तम साहू,ललन साहू,चुरामन साहू,पत्रकारगण, एवं गणमान्य नागरिक समेत पुलिसिया स्टॉफ मौजूद रहा।
Tuesday, August 22, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
बजाग थाना प्रभारी को दी गई भावबीनी बिदाई , टी आई रंजीत सैयाम के कार्यकाल की लोगो ने की सराहना
बजाग थाना प्रभारी को दी गई भावबीनी बिदाई , टी आई रंजीत सैयाम के कार्यकाल की लोगो ने की सराहना
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment