ग्राम पंचायत विक्रमपुर का मामला
दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग- जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यों समेत अन्य कार्यों में गड़बड़ी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं तब भी निजी स्वार्थ के चलते अधिकारियों के द्वारा इन निर्माण कार्यों में की गई धांधली को रोकने हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाएं जा रहे है भ्रस्टाचारियों पर कार्यवाही करने की बजाय उन्हे अभयदान दिया जा रहा है जिसके चलते ग्राम पंचायत में कराए जा रहे निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ है ग्राम पंचायतो में इन दिनो मनरेगा योजना के तहत जगह जगह लाखों रुपए की लागत ही अमृत सरोवर तालाब के निर्माण कराए गए हैं किंन्तु तकनीकी अमले के अधिकारियों की मिलीभगत से मापदंड को दरकिनार करते हुए इनका निर्माण गुणवत्ताविहीन कराया गया है जिनकी पोल खुलने लगी है ऐसा ही ताजा मामला बजाग जनपद अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर का सामने आया है जहां पर जल संग्रहण करने के उद्देश्य विक्रमपुर में शिव के खेत के पास 54 लाख 23 हजार की लागत से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य कराया गया है जहां पर घटिया मटेरियल से गेट वाल बनाया गया और पहली ही बरसात में गेट बाल बह गया है बताया जा रहा है कि निर्माण करते समय मापदंड के दरकिनार रखते हुए कम गहराई कर बिना वाइब्रेटर चलाऐ निर्माण कार्य कराया गया था जिस कारण यह सरोवर महीने भर् की बारिश भी नहीं झेल पाया और तालाब का एक हिस्सा भरभराकर बह गया आनन-फानन में ठेकेदार रवि सोनी द्वारा भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए फौरन मशीन लगाकर दूसरी ओर से पानी निकासी के लिए रास्ता बनाया गया नही तो सरोवर का बांड भी फूट सकता था घटिया निर्माण कार्य पर ग्रामीणो के आरोपो को जिला प्रशासन सिरे से नकरता रहा है निर्माण एजेंसी को कार्य की जाँच किये बिना ही बाकायदा भुगतान भी होता रहा है ठेकेदार को अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने के चलते कोई कार्यवाही नहीं की गई और संबंधित एजेंसी मनमाने ढंग से कार्य करती रही बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले तीन दिनों से लगातार तेज बारिश होने के कारण विक्रमपुर में कराए गए अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य कराये जाने के दौरान नींव को मजबूत नहीं बनाया गया एवं सही ढंग से वाइब्रेटर नहीं चलाने के कारण गेट बाल बह गया है कहा तो यह भी जा रहा है कि निर्माण कार्य पूर्णता के बाद भी मरम्मत का कार्य क्यों कराया जा रहा है
इनका कहना है
ज्यादा बारिश के कारण कांक्रीट की दीवाल को नुकसान पहुचा है बारिश थमते ही वेस्टवेयर का मरम्मत का कार्य कराया जायेगा
बी एस तिलगाम एस डी ओ जन.पंचा.बजाग



No comments:
Post a Comment