दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनियां मंडला जिले के बिछिया जनपद पंचायत के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत दिवारा का एक मामला सामने आया जहाँ ग्रामीणों और जनप्रतिनिधि मिल कर ग्राम पंचायत के सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है!जनपद सदस्य जानकी पुष्पकार ने बताया की दिवारा सरपंच अनीता सरवटे और सचिव मुकेश कुमार परते के द्वारा पंचायत मे निर्माण कार्य के नाम से लाखों रूपये की होली खेली गई और जमीनी स्तर पर कोई काम हुआ ही नहीं सब निर्माण कार्य काकजों मे कर दिया गया जब यह बात ग्रामीणों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने और जनप्रतिनिधि ने एक आम सभा बुलाई जिसमे सरपंच को कागज दिखाकर पूछा गया की लाखों की राशि आपके द्वारा और पूर्व सचिव के द्वारा निकाली गई है उसका काम कहाँ करा दिए तो सरपंच अनीता सरवटे कुछ भी नहीं बोल पाई उनका कहना था की मेने यह राशि नहीं निकाली है, सचिव जाने मुझे कुछ नहीं पता जब की सचिव मुकेश परते कुछ ही दिनों पहले सारा खेल करके अपना ट्रांसफर करा चुका है, ग्रामीणों ने बताया की सरपंच अपनी धौंस के चलते कभी कोई आम सभा नहीं कराती न ही किसी पंच और उपसरपंच एवं क्षेत्र की जनपद सदस्य को कोई सूचना देती है और सारा खेल खुद करती रहती है जिससे ग्रामीणों मे काफ़ी आक्रोश है, ग्रामीणों की मांग है की सरपंच और सचिव की भ्रस्टाचार की जाँच हो और ऐसे लोगों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए!
1-वाइट्=:जानकी पुष्पकार जनपद सदस्य
2-वाइट् =:सरपंच अनीता सरवटे दिवारा
3-वाइट् =:ग्रामीण ग्राम पंचायत दिवरा

No comments:
Post a Comment