रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले के नैनपुर तहसील में शासकीय स्नातक महाविद्यालय पर विगत 20 वर्षों से M.SC एवं MA संकाय न होने के कारण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को नैनपुर से बाहर जाने में आसुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए लगातार 20 वर्षो से नैनपुर में पूर्व में भी छात्र संगठन अ.भा.वि.प. एवं नागरिकों के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन किए गए इसके बावजूद नैनपुर में M.SC एवं MA संकाय प्रारंभ नहीं हो पाया।
सांसद विधायक आश्वासन देकर विधार्थियों के भविष्य से साथ कर रहे खिलवाड़
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नैनपुर के द्वारा 4 माह पूर्व मार्च माह में जब शासकीय स्नातक महाविद्यालय परिसर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें सातवें दिन विधायक व सांसद महोदय का पुतला दहन किया जाना था तब मंडला विधायक देव सिंह सैयाम धरना स्थल पहुंचे एवं एक माह का समय मांग कर संकाय प्रारंभ करने आश्वासन दिया। इसके बावजूद आज दिनांक तक 4 महा बाद भी M.SC एवं MA संकाय प्रारंभ नहीं हो पाई न कोई सूचना मिली। जिसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई नैनपुर के द्वारा 21 अगस्त से पुनः हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आंदोलन प्रारंभ किया गया। जिस कड़ी में आज जहां नैनपुर शहर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन के त्यौहार की खुशियाँ माना रहा है। वहीं सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध रही है। वहीं विद्यार्थी परिषद की बहने ओर भाई अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़कर तीज त्यौहार छोड़कर एम.एस.सी. संकाय प्रारंभ करने भरसक प्रयास में लगे हुए हैं दिनभर हस्ताक्षर अभियान चलाकर नगर के लोगो को उच्च शिक्षा के लिए जागरूक कर रहे हैं ओर उच्च शिक्षा के लिए शासन से लगातार लड़ रहे हैं।
इनका कहना है कि...
1- मंडला जिले के जनप्रतिनिधि यह भूल गए कि छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति है। अभाविप कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से यह आंदोलन जारी रखे हैं शिक्षा की बहत्तर व्यवस्था हो सके इस मांग को लेकर अभाविप ने हस्ताक्षर अभियान रक्षाबंधन पर्व को छोड़ उस दिन भी नगर में हस्ताक्षर अभियान जारी रखा ओर आने वाले दिनों में कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रवीण (छोटे) ठाकुर
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य
अभाविप महाकौशल प्रांत
2- अ.भा.वि.प. नैनपुर की M.Sc. संकाय व M.a. के अन्य विषय प्रारंभ करने की मांग जब तक पूरी नही होती तब तक अ.भा.वि.प. नैनपुर स्थानीय जनप्रतिनिधियों का निरंतर पुरजोर विरोध करेगा अपने भाई-बहनों को उच्च शिक्षा मिल सके इसके लिए हम भाईयों बहनों के द्वारा रक्षाबंधन के दिन भी हस्ताक्षर अभियान को चला रहे हैं
अंजली साहू
नगर मंत्री अभाविप नैनपुर
3- नैनपुर क्षेत्र के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा की व्यवस्था न होने से उच्च शिक्षा के लिए पलायन कर हैं । उच्च शिक्षा नैनपुर में उपलब्ध हो सके जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं और निश्चित हमारी यह मांग पूरी होगी। नहीं तो उग्र आंदोलन करेंगे।
नितेश साहू
नगर सहमंत्री अभाविप नैनपुर






No comments:
Post a Comment