रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिले मंडला के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते एक महिला को अपने जीवित रहने का प्रमाण घूम घूम कर देना पड़ रहा है लेकिन शासन की योजनायें मानने को तैयार नहीं I इस महिला को किसी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है I मंडला जनपद की ग्राम पंचायत तिन्द्नी में दिनांक 04/05/2019 को मालती बाई धुर्वे को मृत घोषित कर दिया गया है जिसकी रिपोर्टिंग सम्बंधित पोर्टल में रोजगार सहायक द्वारा दिनांक 07/10/2019 को दर्ज कर दी गई है जबकि उक्त महिला जीवित है और समग्र परिवार आईडी क्रं. 29017059 से मालती बाई धुर्वे आईडी क्रं. 136815703 का नाम गायब कर दिया गया है I 04 साल से महिला ग्राम पंचायत जाकर बता रही है कि मैं ज़िंदा हूँ मुझे शासकीय योजना का लाभ दिलाएं लेकिन जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं हैं I इस दौरान वर्तमान सरपंच शैलेन्द्र सिंह द्वारा रोजगार सहायक को इस सन्दर्भ में बोला भी गया लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है I स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यहाँ के रोजगार सहायक से लोग परेशान हैं कार्यालय से नदारद रहते हैं लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं I सरपंच एवं मुख्य सचिव और ग्रामीणजन रोजगार सहायक का इंतज़ार करते रहते हैं लेकिन ये कब कार्यालय आते जाते हैं पता ही नहीं चलता I आपको बता दें कि 17 सितम्बर को प्रदेश के सभी ग्रामपंचायत कार्यालयों में मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास के फॉर्म जमा करने का शुभारम्भ किया गया है किन्तु इस ग्राम पंचायत में एक भी फॉर्म जमा नहीं हुए हैं I
Monday, September 18, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
जीवित को मृत बता दिया 4 साल से भटक रही महिला, नहीं मिल रहा कोई लाभ उजागर हो रही है जिम्मेदारो की लापरवाही...
जीवित को मृत बता दिया 4 साल से भटक रही महिला, नहीं मिल रहा कोई लाभ उजागर हो रही है जिम्मेदारो की लापरवाही...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment