BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नोटिस का जवाब न देने पर 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, September 11, 2023

नोटिस का जवाब न देने पर 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश

रेवांचल टाईम्स - मंडला, कलेक्टर मंडला ने कारण बताओ नोटिस का समय पर जवाब नहीं देने पर तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नैनपुर द्वारा इटका तथा गोंझी में पदस्थ बीएलओ के 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

 जानकारी के अनुसार निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम गोंझी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ विमला जंघेला तथा ग्राम इटका की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बीएलओ नाजिमा तलत खान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए नोटिस प्राप्ति के तत्काल बाद जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश गए थे, किन्तु संबंधितों द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नैनपुर द्वारा दोनों के 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।



No comments:

Post a Comment