BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, September 2, 2023

जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के थाना बीजाडांडी क्षेत्र के ग्राम धनवाही के पास बल्लारबाबा के जंगलों में पेड़ पर लटका हुआ युवक का शव मिला है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

       वही राहगीरों व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि बल्लार बाबा के जंगलों से बहुत बदबू आ रही है जिसके आधार पर बीजाडांडी थाना प्रभारी वर्षा पटेल अपने हम राह स्टाप सहित बल्लार पहुँची और ग्रामीणों द्वारा बताई हुए जंगल में प्रवेश किया तो सामने एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ दिखाई दिया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की मौजूदगी में उक्त शव को नीचे उतरवा कर जांच पड़ताल शुरू करदी है वही पास में एक लाल रंग बैग मिला है जिसमें कुछ दस्तावेज मिले है। बैग से मिले आधार कार्ड के अनुसार उक्त मृतक का नाम कमल दास पिता भगवती दास ग्राम धरमपुरा जिला मथुरा का रहने वाला प्रतीत होता है। साथ ही ग्राम पंचायत जाजना जिला सिहोर का प्रमाण पत्र मिला जिस पर अंकित है कि कमलदास खेड़ापति हनुमान मंदिर में पुजारी थे। इसी प्रकार मृतक के बैग से कई प्रमाण पत्र मिले है जिसके आधार पर बीजाडांडी पुलिस विवेचना में जुटी हुई हैं।

No comments:

Post a Comment