रेवांचल टाईम्स - मंडला दिनांक 18 सितंबर 23 को स्थानीय जिला योजना भवन मंडला में मंडला कलेक्टर डॉ.सलोनी सिडाना द्वारा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन "आत्मा "अंतर्गत प्रदाय बर्ष 2023-24 के लक्ष्यों के अनुमोदन लिए गए। उपस्थित समस्त ऐलाइड विभागों एवम किसानों की उपस्थिति में कलेक्टर के द्वारा कृषि प्रदर्शन संगोष्ठी, कृषक पाठशाला, राज्य के बाहर प्रशिक्षण एवं भ्रमण ,राज्य के अंदर प्रशिक्षण एवम भ्रमण ,नवाचार, सर्वोत्तम कृषक पुरष्कार , सीड मनी आदि विषयों में किसानों का चयन एवम कृषको की रुचि के अनुसार उनका भृमण कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा उपस्थित समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिये गए कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन में कृषको को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। जिसमे सभी गतिविधियों जैसे पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानकी फसलों एवम मिलेट फसलों का रकवा, उत्पादन बढ़े । अधिक से अधिक किसान लाभार्थी हो सके। महिला समूहों को प्रोत्साहित करें एवम उन्नत शील खेती ,समन्वित खेती करने वाले कृषको का चयन आत्मा की गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिए परियोजना संचालक आत्मा आर.डी.जाटव द्वारा आत्मा के सभी कम्पोनेंट के बारे में बैठक में बताया गया। बैठक में उपसंचालक कृषि मधु अली, उद्यानकी विभाग से सरणागत , पशुपालन विभाग से तिवारी, मत्स्य विभाग से सैयाम, रंजीत कछवाहा सी.ई.ओ. कान्हा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी एवम एफ.पी.ओ. प्रमुख, आजीविका मिशन से भैंसारे, प्रदान से सौरभ एवम इरफान, एफ. ई. एस. से स्वप्निल, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ.प्रणय भारती, आत्मा में पदस्थ बी .टी. एम. एवम कृषकों की उपस्थिति रही। उपस्थित प्रगतिशील किसानों ने भी शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे अपने सुझाव रखे। जिसे कलेक्टर के आदेशानुसार विभाग के माध्यम से क्रियान्वित किए जाने का आश्वासन दिया गया।
Wednesday, September 20, 2023
आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक हुई सम्पन्न
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment