वृक्षारोपण पर्यावरण दिवस खूब मनाया जाता है खूब नाम सुना
है ।
रेवांचल टाईम्स - देश प्रदेश में जहाँ एक तरफ पृथ्वी को हरा भरा और शुध्द जलवायु के वृक्ष लगा रहे है और वृक्षारोपण के लिए प्रतिवर्ष सरकार करोडों रुपये लगा रही है पर कुछ लोग सालों पुराने हरे भरे वृक्षों को खुलेआम धड़ल्ले से कत्लेआम कर रहे है जिसकी कोई कार्यवाही नही की जा रही है चर्चा में हमेशा रहता है पेड़ लगाओ जीवन बचाओ।
लेकिन सालीचौका नगर की लीला कुछ अलग ही निराली है।
जैसे कि सभी जानते हैं इस समय पूरे भारतवर्ष में बारिश के सीजन में हर जगह वृक्ष लगाने की परंपरा तेज हो जाती है ।
खूब सुना है देखा भी है और सत्य भी है वृक्ष रहेंगे तो जीवन रहेगा।
लेकिन स्थानीय सालीचौका नगर परिषद के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला में वीते मंगलवार को हरे भरे वृक्षों का कत्लेआम कर दिया गया।
यह पेड़ इस हाई स्कूल ग्राउंड में बीच केंद्र की गैलरी पर दोनों तरफ करीब 30 वर्षों पहले लगाए हुए थे।
जो कि आज स्कूल विभाग की लापरवाही और उदासीनता के चलते
कटवा दिए गए आखिर इन पेड़ों की कौन सी गलती थी । इनमें क्या किसी को कांटे चुफ रहे थे।
क्या खामियां थी जो इन हर बड़े 20 फुट की ऊंचाई वाले नीलगिरी के शानदार बड़े वृक्ष को स्कूल विभाग ने कटवा दिए ।
क्या यह किसी की मिली भगत से इतने बड़े पेड़ कटवा दिए गए जांच करने का विषय है जांच हो भी रही है । क्या सही हो पाएगी जांच।
पूरे नगर में एवम पूर्व विद्यार्थीयों में जिनके समय से यह वृक्ष 30 वर्ष पूर्व लगाए गए थे ।
गौर करने वाली बात है कि इस शासकीय हाई स्कूलग्राउंड में पर्याप्त जगह कहीं कोई कमी नहीं है स्कूल के पीछे भी पर्याप्त जगह आगे भी पर्याप्त जगह फिर इन पेड़ों को काटने का क्या रहस्य है।
अधिकारी लोग गहराई से जांच करते हुए कठोर कार्रवाई करें।
दूसरी हरे भरे बड़े वृक्षों को बहुत जल्दबाजी में काटकर और सस्ते दामों में दलाली करते हुए बैच दिया गया।
बुधवार को आई जांच दल टीम ने माना है कि यह हरे भरे वृक्ष बेरायमी से काट दिए गए ।
और सस्ते दामों में भेज दिए गए अब देखते हैं जिला प्रशासन स्कूल विभाग पर क्या कार्रवाई करता है ।
वहीं लोगों का कहना है कि यह वृक्ष सालों पुराने थे और इनको काटना गलत है लोग गुस्सा आए हुए हैं स्कूल विभाग के किसी शिक्षक ने या प्राचार्य ने इन हरे भरे बड़े-बड़े वृक्षों को बेहरमी से कटवा दिया।
ऐसे स्कूल विभाग पर कार्रवाई होना चाहिए।
उनकी तनखा काटते हुए शीघ्र दूसरे वृक्षों को लगाने के आदेश करना चाहिए।


No comments:
Post a Comment