BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
किसान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खेरा को पंजाब सरकार ने बदले की भावना से करवाया गिरफ्तार- जितेंद्र सिंह डंगस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, September 28, 2023

किसान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खेरा को पंजाब सरकार ने बदले की भावना से करवाया गिरफ्तार- जितेंद्र सिंह डंगस

 


नाराज किसान कांग्रेस पदाधिकारी ने जलाया पुतला...


रेवांचल टाईम्स - किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोलाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुखपाल सिंह खेरा को एनडीपीएस के पुराने झूठे मामले में पंजाब सरकार के इशारे पर पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, पंजाब मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान द्वारा बदले की भावना से पुराने 2015 के किसी झूठे केस के चलते सुखपाल सिंह खेरा को गिरफ्तार कर लिया गया है, किसान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खेरा की गिरफ्तारी में राजनीतिक प्रतिशोध की बू आती है, यह विपक्ष को डराने की कोशिश है, और एक नई चाल है पंजाब की आम आदमी पार्टी वाली सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के निर्देशानुसार आज संपूर्ण मध्य प्रदेश सहित मुरैना जिले में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह डंगस के नेतृत्व में सैंकड़ों किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विरोध करते हुए मुरैना शहर की बीच पपुरानी कलेक्ट्रेट के गेट पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया और किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह डंगस ने समाचार पत्र के माध्यम से चेतावनी देते हुए अवगत कराया है कि अगर कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया, तो मुरैना जिले के साथ-साथ संपूर्ण मध्य प्रदेश में एक प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जावेगा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर दीपक शर्मा, हरेन्द्र शर्मा सांटा, रामप्रकाश गुर्जर, गजेंद्र सिंधी, अनिल डंडोतिया, ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस सुमावली बंटी किरार, जिला कांग्रेस कार्यालय मंत्री रामू टुंडेलकर, गौरव शर्मा, विपिन जादौन, वकील खान, अशोक गुप्ता ,आकाश बाथम, अमन सिकरवार,दिनेश जाटव, सोनू रियाना, इंद्रसेन बिशाल शिवहरे आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment