मंडला 26 सितम्बर 2023
मंडला नगर के पथ विक्रेता एवं व्यवसायियों की बैठक जिला योजना भवन में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के पालन में पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध रूप से हॉकर्स जोन में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जानी है। अतः मुख्य नगरपालिका अधिकारी हॉकर्स जोन में बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं 15 अक्टूबर तक पूर्ण करें। इसी दौरान पथ विक्रेताओं की सूची भी तैयार करें। उन्होंने पथ विक्रेताओं को शिफ्ट करने के लिए चरणबद्ध योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि पथ विक्रेताओं को शिफ्ट करने के साथ ही नगर के प्रमुख मार्गों में मार्किंग की जाएगी जिसका उल्लंघन करने पर संबंधितों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने पथ विक्रेताओं एवं व्यापारियों के सुझाव एवं समस्याएं सुनी तथा उन पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, पार्षदगण, एसडीएम ऋषभ जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।Tuesday, September 26, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
हॉकर्स जोन में शिफ्ट होंगे पथ विक्रेता , कलेक्टर ने ली पथ विक्रेता एवं व्यवसायियों की बैठक
हॉकर्स जोन में शिफ्ट होंगे पथ विक्रेता , कलेक्टर ने ली पथ विक्रेता एवं व्यवसायियों की बैठक
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment