BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में ठेकेदार कर रहा है लापरवाही , अवधि खत्म हो जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका निर्माण कार्य - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, September 13, 2023

सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य में ठेकेदार कर रहा है लापरवाही , अवधि खत्म हो जाने के बाद भी पूरा नहीं हो सका निर्माण कार्य

 



दैनिक रेवांचल टाइम्स - आदिवासी जिलों में किस तरह से लोगों को मिलने वाली मुलभूत सुविधाएं का बंटाधार करते है कोई इन जिम्मेदारो से सीखे वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय से खपरीपानी खम्हेरा को जोड़ने हेतु बैगांचल क्षेत्र की लगभग तेरह किमी की लंबाई वाले मार्ग पर संबंधित ठेकेदार पर लापरवाहीपूर्वक कार्य करने का आरोप क्षेत्रबासियो ने लगाया है पी एम जी एस वाई योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क की लागत लगभग 6 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है  सड़क निर्माण का कार्य कच्छप गति से किये जाने से लोगो को आए दिन परेसानियो का सामना करना पड़ रहा है  जिस सड़क का कार्य 16 फरवरी 20 23 तक पूरा हो जाना था वह छह  महीने बीत जाने के बाद पूरा नहीं हो सका जबकि इस मार्ग का कार्य अगस्त दो हजार इक्कीस से प्रारंभ हुआ था विभागीय अमले और ठेकेदार कि लापरवाही के चलते आज भी सड़क निर्माण कार्य अधर पर अटका हुआ है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क के निर्माण कार्य में संवधित  कंपनी के ठेकेदार और विभाग अमले के द्वारा घोर   अनियमिताएं की जा रही है  सड़क निर्माण कार्य में शुरू से ही कोताही बरती जा रही है   जिसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है  निर्माण के दौरान सड़क की लंबाई स्टीमेट के अनुसार घटा दी गई हैं ठेकेदार मेंसर्स रवि शंकर जयासवाल जबलपुर की स्वामित्व वाली कंपनी की लापरवाही के चलते तीसरा वर्ष बीतने को हैं और निर्माण कार्य पूर्ण करने की तारीख खत्म होने के बाद कार्य पूरा नहीं कराया गया। सड़क चौड़ीकरण के कार्य में ठेकेदार की मनमानी सामने आई है निर्माण कार्य में काली रेत और बगैर वाइब्रेटर चलाए  ढलाई की जा रही है दिखावे के लिए वाइब्रेटर निर्माण स्थल पर रख दिया गया है परंतु उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है वही निर्माण कार्य में कम सीमेंट डालकर फर्श किया जा रहा है जो भारी वाहन के चलते ही कुछ ही दिनों में उखड़ जाएगा।

No comments:

Post a Comment