मंडला 12 सितम्बर 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रिटर्निंग ऑफीसर, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नोडल अधिकारियों तथा विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 13 सितंबर को जिला योजना भवन में आयोजित किया गया है। यह प्रशिक्षण प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होगा। प्रातः 10:30 से 11:30 बजे तक नामांकन से प्रतीक चिन्ह आवंटन तक संपूर्ण प्रक्रिया, 11:30 से 12 बजे तक पोस्टल बैलेट, 12 से 1:30 बजे तक मतदान प्रक्रिया एवं ईव्हीएम का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, 3:30 से 4 बजे तक आदर्श आचरण संहिता, 4 से 4:30 बजे तक मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुवीक्षण समिति से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 4:30 से 5 बजे तक मूल्यांकन परीक्षा होगी।

No comments:
Post a Comment