दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला बिछिया पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला श्री रजत सकलेचा (भा. पु. से.) के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही फरार एवं स्थाई वारंटियो की तामीली के विशेष निर्देश दिए गए थे ! न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय प्रथम श्रेणी बिछिया के न्यायालय से जारी वारण्ट प्रकरण क्रमांक 482/22धारा 294,323,506 ता ही में कमलेस उइके पिता सेवा सिंह उइके आयु 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 14 लड़ाईया टोला बिछिया, और स्थाई वारंटी वीरेंद्र सिंह पिता शेख लाल गोंड़ आयु 45 साल निवासी गेतरा थाना बिछिया के नाम से अलग-अलग स्थाई वारंट माननीय न्यायालय के द्वारा जारी किए गए थे ! श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित वर्मा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिछिया निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धुर्वे के द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर अरसे से फरार स्थाई वारंटियों को उनकी सकुनत पर गठित टीम के द्वारा दबिश दिया जाकर आज दिनांक 16/09/2023 कमलेश उइके एवं बीरन सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ! जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है! *कार्यवाही में इनकी रही भूमिका*थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ,प्रधान आरक्षक जय पांडे,उपेंद्र यादव, आरक्षक हेमंत शिव, महेंद्र सिरसाम,महेंद्र राहनगडाले!
Saturday, September 16, 2023
बिछिया पुलिस ने गिरफ्तार किए दो स्थाई वारंटी
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment