रेवांचल टाईम्स -मंडला बीते दिन जिले भर में कार्यक्रम छोटे बड़े स्तर पर सम्पन्न हुए, वही ग्राम पंचायत स्तर पर महाराजा शंकर शाह मरावी व कुँवर रघुनाथ शाह मरावी का बलिदान दिवस मनाया गया इसी तारमत्म्य में बीजाडांडी विकासखंड की ग्राम पंचायत धनवाही में गौड़ साम्रज्य के वीर सपूत शंकर शाह व रघुनाथ शाह का जन्म बलिदान दिवस बड़े ही धूमधाम मनाया गया। वही इस दौरान ग्राम की सरपंच श्रीमती चित्रा मरावी व सेवानिवृत्त फौजी नरेश मरावी द्वारा मेघावी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन राशि व संविधान निर्माता बाबा अंबेडकर की किताब और गमच्छा देकर सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम की शुरुआत में वीर बलिदानों व भारत माता एवं बाबा अंबेडकर के चित्रों पर फूल माला अर्पण कर उनका स्मरण किया। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष विजेंद्र मोंटू यादव, सरपंच चित्रा मरावी, व ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रैली का आयोजन किया गया जो ग्राम सोधन पिपरिया से होते हुए पुनः ग्राम धनवाही पहुँची जहाँ पर वीर बलिदानों को याद करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
Tuesday, September 19, 2023
बड़ा देव की पूजा अर्चना कर मनाया बलिदान दिवस
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment