रेवांचल टाईम्स - मंडला, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपराधिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्वाही हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही न्यायालय द्वारा जारी स्थाई / गिरफ्तारी वारंटो की तामीली आवश्यक रूप से करने के लिए एवं लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिये लगातार अभियान चलाकर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह धुर्वे के द्वारा टीम गठित कर फरार वारंटियो के गिरफ्तार हेतु अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत माननीय न्यायालय बिछिया के प्रकरण क्र. 1588/13 धारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2.16.9.35(8).27.52.39.44.51.57 का 2015 से फरार स्थाई वारंटी संतन पिता माहू पन्द्रे निवासी अरण्डी थाना गढ़ी जिला बालाघाट जो 08 साल से फरार चल रहा था को आज दिनांक 07.10.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। स्थाई वारंटी गिरफ्तार करने में थाना बिछिया के सउनि.सुरेश कुमार विजयवार आरक्षक रजनीकांत, महेन्द्र सिरसाम, बरनू मरकाम की मुख्य भूमिका रही हैं।
Saturday, October 7, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
08 वर्षों से फरार आरोपी को थाना बिछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार...
08 वर्षों से फरार आरोपी को थाना बिछिया पुलिस ने किया गिरफ्तार...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment