BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिला स्तरीय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला बना विजेता - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, October 11, 2023

जिला स्तरीय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला बना विजेता


रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिला स्तरीय स्तरीय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला द्वारा आयोजित किया गया जिसके उद्घाटन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विजेंद्र कुमार चौरसिया चौरसिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कुशवाहा जीत उपस्थित रहे । प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रानी दुर्गावती दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडल ने शासकीय महाविद्यालय बम्हनी बंजर को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया एवं फाइनल मैच में शासकीय महाविद्यालय नैनपुर को 3-2 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मैच में रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मंडल पूरे समय शासकीय महाविद्यालय नैनपुर के ऊपर हावी रहा, अंततः मैच में नैनपुर को नाको चने चबवाते हुए  हराकर लगातार खिताब पर कब्जा जमाए रखा। प्रतियोगिता में उपस्थित  महाविद्यालय के प्राचार्य  एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किये तथा आगामी प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने के लिए उनको प्रेरित किया, प्रतियोगिता के सचिव क्रीड़ा अधिकारी अधिकारी डॉक्टर गुलबहार खान अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं कोच ने प्रतियोगिता में उपस्थित सभी कीड़ा अधिकारियों का सम्मान किया।

No comments:

Post a Comment