रेवांचल टाईम्स - मण्डला यातायात पुलिस के द्वारा अमानक सायलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न वाली बुलेट मोटरसाइकिल पर ताबड़ तोड़ कार्यवाही की गई जहा पर लगभग दस से अधिक वाहनों को जप्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन पर यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर ऐसी मोटरसाइकलों को ज़ब्त किया जो मॉडिफाइड साइलेंसर एवं तेज आवाज़ वाले प्रेशर हार्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण कर आम जनो को परेशान कर रहे थे। यातायात विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने दस से अधिक मोटरसाइकलों जप्त किया एवं इनके साइलेंसर और हॉर्न ज़ब्त कर जुर्माना हेतु न्यायालय पेश किया है। यातायात पुलिस के अनुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा एवं अवैध साइलेंसर और फटाका फोड़ने वाली मोटरसाइकल के विरूद्ध कार्रवाई की जावेगी । यातायात पुलिस ने बताया कि अमानक साइलेंसर बेचने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई।

No comments:
Post a Comment