दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला बम्हनी पुलिस थाना क्षेत्र में दिनांक 25.11.23 को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को गस्त के दौरान सूचना मिली की कुछ लोग ग्राम लिमरूआ मे अवैध रूप से तास के पत्तो पर रूपये पैसो का दांव लगा रहे है। सूचना पर बम्हनी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गयी जो मौके पर कुछ लोग तास के पत्ते के साथ दाव लगाते हुये मिले जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकडे़ गये 09 आरोपियों के पास से पृथक पृथक एंव फंड से कुल मसरूका 7300/- रूपये एंव 52 तास के पत्ते जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध की श्रेणी में आने पर सभी आरोपियों के विरुध्द थाना बम्हनी बंजर में जुआ एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर, उप. निरी. पंकज विश्वकर्मा, उप. निरी. जंयत पिछौंडे, उनि खुशबू बिसेन, सउनि राकेश बघेल, प्र.आर. सचिन, प्र.आर. इंदर सिंह राजपूत, आर.क्र. उमराव सिंह, आर.क्र. किशोर, आर.क्रं. सुनील, आर.क्र. भागवत, चालक प्र.आर. जितेन्द्र मर्सकोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

No comments:
Post a Comment