BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मतगणना के संबंध में आयोग के निर्देशों का विशेष ध्यान रखें: जिला निर्वाचन अधिकारी आरओ एवं एआरओ का मतगणना संबंधी प्रशिक्षण संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, November 28, 2023

मतगणना के संबंध में आयोग के निर्देशों का विशेष ध्यान रखें: जिला निर्वाचन अधिकारी आरओ एवं एआरओ का मतगणना संबंधी प्रशिक्षण संपन्न


दैनिक रेवांचल टाइम्स डिडोरी विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतगणना संबंधी प्रशिक्षण सोमवार को कन्या शिक्षा परिसर के सभाकक्ष में दोपहर 12.00 बजे से 02.00 बजे आयोजित किया गया । मतगणना 3 दिसंबर को की जाएगी प्रशिक्षण के प्रारंभ में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने जिले की दोनों विधानसभा के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग एवं ईव्हीएम मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक पर्यवेक्षक ,पोस्टल बैलेट मतगणना पर्यवेक्षक एवं पोस्टल बैलेट सहायक मतगणना पर्यवेक्षक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मतगणना संबंधी प्रक्रिया के संचालन में आयोग के निर्देशों का विशेष ध्यान रखें। साथ ही मतगणना के दौरान पोलिंग एजेंटो के मापदंडों डाक मतपत्रों की गणना, ईव्हीएम मशीन की वोटों की गणना एवं व्हीव्हीपेड की पर्चियों की गणना सहित संबंधित सभी आयामों पर विशेष निर्देश दिए गए। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर 104 डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, रिटर्निंग ऑफिसर 103 शहपुरा सुश्री निशा नापित, जिला पंचायत सीईओ सुश्री विमलेश सिंह एवं प्रशिक्षण में मतगणना संबंधी अधिकारी कर्मचारी व स्टाफ भी उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment