रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में हादसे रुकने का नाम नही ले रहे है। एक बार फिर फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से महिला मजूदर की मौत होने का मामला सामने आया है। जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में स्तिथ भूमिजा फैक्ट्री में लापरवाही पूर्वक बिना सुरक्षा इंतजामों से कार्य कराया जाता हैं जिसकी वजह से यहाँ काम करने वाले कई मजदूर अपनी जान गवां चुके है। एक बार फिर फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही की वजह से एक महिला मजदूर की जान चली गई। जानकारी अनुसार बतादें वंदना झारिया पति श्यामलाल झारिया ग्राम पौड़ी निवासी रोजाना की तरह बुधवार को भूमिजा फेक्ट्री में लोहा भट्टी के पास मिक्चर क्रेशर में कार्य कर थी उसी दौरान अचानक उक्त महिला मजदूरी की साड़ी मिक्चर बैल्ट में फस गई और देखते ही देखते उक्त महिला क्रेसर की चपेट में आगई जिससे मजदूर महिला गंभीर घायल हो गई। आनन फानन में उक्त महिला मजदूर को जबलपुर के हरगोविंद दास हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वही परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि फैक्ट्री में 100 से अधिक मजदूर कार्य करतें है लेकिन फैक्ट्री में किसी भी मजदूर की सुरक्षा के कोई इंतजाम नही है जिस दिन वंदना काम कर रही थी उस दौरान वहाँ पर सुरक्षा के कोई इंतेजाम नही थे जिसकी वजह से वंदना हादसे का शिकार हो गई। साथ ही कहा फैक्ट्री प्रबंधन समय रहते पुलिस और हमें घटना की जानकारी देदेता तो वंदना की जान बच सक्ति थी लेकिन इन लोगो ने कई घण्टे बाद पुलिस और हम लोगो को जानकारी दी। वही बीजाडांडी थाना प्रभारी वर्षा पटेल और मनेरी चौकी प्रभारी उक्त मामले की जाँच में जुटे हुए है।
Thursday, November 9, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से महिला मजदूर की गई जान आए दिन हो रहे है हादसे...
फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही से महिला मजदूर की गई जान आए दिन हो रहे है हादसे...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment