BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जीवन में खुशियाँ लाता है दीप पर्व:डाक्टर अंजना तिवारी म.प्र. विद्युत महिला मंडल में आयोजित हुआ दीपावली स्नेह मिलन समारोह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, November 22, 2023

जीवन में खुशियाँ लाता है दीप पर्व:डाक्टर अंजना तिवारी म.प्र. विद्युत महिला मंडल में आयोजित हुआ दीपावली स्नेह मिलन समारोह


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर। दीपावली एक बहुत ही सुंदर पर्व है जो अपने साथ बहुत सारे खुशियों को ले कर आता है, ये रौशनी का त्यौहार है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है और इसी तरह ये हमारे जीवन में भी खुशियों का उजाला भर देता है। ये त्यौहार हमारे आपसी रिश्तों को मजबूत करता है और मन-मुटाव को दूर करके हमारे रिश्तों में मिठास भर देता है। यह उदगार म.प्र. विद्युत महिला मंडल के  दीपावली मिलन समारोह में अध्यक्षा डॉक्टर श्रीमती अंजना तिवारी द्वारा व्यक्त किये गए। 

        मिलन समारोह में डॉ. (श्रीमति) अंजना तिवारी, सचिव श्रीमती कविता निगम , श्रीमती फरहत परवीन सहसचिव डॉक्टर श्रीमति ज्योति परवार, श्रीमति जयश्री मुलमुले, शाला प्रबंधक डॉ श्रीमति रश्मि श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष श्रीमति सुजाता सिंह, सचिव श्रीमति प्रतिभा पाणी,  पालना घर संचालिका श्रीमती प्रतिभा पटेल सहित अन्य सदस्य बहनों की उपस्थिति रही।


 इस अवसर पर  रंगोली प्रतियोगिता एवं  अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ, साथ ही सदस्य बहनों ने  दीपावली पर घर में तैयार किये मिष्ठानों का आदान प्रदान भी किया।

No comments:

Post a Comment